चाकू से युवक पर जानलेवा हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद.

admin  6 hours, 34 minutes ago Top Stories

PANIPAT AAJKAL , 10 फरवरी : थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गांव काबड़ी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के तीसरे  आरोपी को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कैथल जिले के फतेहपुर पूंडरी गांव निवासी श्याम उर्फ सुमित के रूप में हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी श्याम उर्फ सुमित ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों पुंडरी निवासी प्रवीन व करौदा निवासी विक्रम उर्फ अन्नू के साथ मिलकर काबड़ी निवासी सतपाल उर्फ काला पर चाकू से जांनलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी श्याम उर्फ सुमित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

 प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी प्रवीन व विक्रम उर्फ अन्नू से पूछताछ में अपने साथी आरोपी श्याम उर्फ सुमित के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी प्रवीन ने पुलिस को बताया था काबड़ी गांव में उसकी मौसी सतपाल के पड़ौस में रहती थी। जिसकी करीब तीन चार महीने पहले मौत हो चुकी है। उसको शक था मौसी की हत्या सतपाल ने की है। इसकी रंजिश रखते हुए वह और उसके दोनों साथी आरोपी 11 जनवरी की रात कार में सवार होकर काबड़ी गांव में आए और सतपाल से घर का दरवाजा खुलवाकर चाकू से जांनलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू व कार बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपी श्याम उर्फ सुमित की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

यह है मामला    

थाना पुराना औद्योगिक में काबड़ी गांव निवासी संदीप पुत्र रमेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा भाई सतपाल 11 जनवरी की रात घर पर सो रहा था। रात करीब 9 बजे दो तीन अज्ञात युवकों ने बाहर गेट खोलने की आवाज लगाई। भाई सतपाल ने गेट खोला तो आरोपियों ने उसकी आखों में मिर्ची मारकर चाकुओं से हमला कर दिया। शोर सुनकर वह और परिवार के अन्य सदस्यों ने घर के बाहर आकर देखा सतपाल खून से लथपथ हालत में पड़ा था। तीनों आरोपी धुंध व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। आरोपी भागते हुए धमकी देकर गए आज को बच गया अगली बार जान से मार देंगे। थाना पुराना औद्योगिक में संदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के के प्रयास शुरू कर दिए थे। 

img
img